Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरशाहगंज मे शुरू हुई भोजपुरी फ़िल्म दो चुटकी सिन्दूर की शूटिंग

शाहगंज मे शुरू हुई भोजपुरी फ़िल्म दो चुटकी सिन्दूर की शूटिंग

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज के पुराना चौक मोहल्ला स्थित प्रसिध्द गोपेश्वर महादेव मंदिर मे मेडले इंटरटैनमेंट के द्वारा भोजपूरी फ़िल्म दो चुटकी सिन्दूर की शूटिंग की शुरुआत हुई। फिल्म का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बन्टी ने नारियल फोड़ व वैदिक रीति से पूजा पाठ कर किया। उनके द्वारा किया गया यह फिल्म पारिवारिक व फ़ैमिली ड्रामा के ऊपर बनायी जा रही है, जो दर्शको को खूब पसंद आएगी। फिल्म शाहगंज के 5 किलोमीटर के दायरे मे ताखा पूरब, समईसा, छताईकला सहित कई ग्रामीण एरिया व शहरी क्षेत्र में किया जायेगा। जिसके निर्माता महेश पिलानिया, निदेशक अरुण तिवारी, फिल्म के मुख्य कलाकार संजय वर्मा, विमल पांडे, अवनीश तिवारी, प्रशान्त अग्रहरि, ललित उपाध्याय, डमरु इत्यादि है। इस फिल्म में स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता दी गयी है। फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर सुनील पांडेय, कैमरामैन चंद्रिका प्रसाद गुप्ता, प्रोडक्शन शेखर यादव, सुभाष है। डायरेक्टर ने कहा कि यह पूर्णरूप से पारिवारिक फिल्म है। जिसे पूरा परिवार एक साथ देख सकेगा। फिल्म में स्थानीय सहयोग प्रशान्त अग्रहरि एवं अवनीश तिवारी का रहा।