Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरशाहगंज पुलिस ने साढ़े नौ लाख के अवैध पटाखे किया बरामद

शाहगंज पुलिस ने साढ़े नौ लाख के अवैध पटाखे किया बरामद

जौनपुर। त्योहारों के मद्देनज़र चलाए जा रहे पटाखा अभियान के तहत शाहगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शाहगंज पुलिस टीम ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध पटाखे और क्रय-विक्रय की नकदी बरामद की। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े नौ लाख रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ.कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज श्री अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने एराकियाना, कस्बा शाहगंज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 7 कुंतल 11 किलो 600 ग्राम अवैध पटाखे तथा 56,140 नगद बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मो.इरफान पुत्र मो.रिजवान, फैजान अहमद पुत्र मो.रिजवान निवासी एराकियाना थाना शाहगंज शामिल है।