- पिता ने लगाया हत्या का आरोप, तीन के खिलाफ नामजद दी थाने में तहरीर
- गांव के ही सवर्ण बिरादरी के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के आजो (अजिया) ग्राम सभा में बुधवार की रात को घर से बाहर गए युवक का शव सुबह घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर शारदा सहायक मड़ियाहूं में देखा गया।
जानकारी के अनुसार आजो (अजिया) निवासी दिवाकर उर्फ सूरज (23) पुत्र बृजलाल गौतम रोज की तरह भेजन करके अपने कमरे में सोने चला गया और परिजन भी अपने स्थान पर सोने के लिए चले गए। परिजनों के अनुसार रात में करीब 12 बजे बिजली कटने के बाद वह अपने घर से बाहर निकला। परिजनों को लगा कि वह गरमी की वजह से बाहर निकला है कुछ देर बाद वापस आ जायेगा। सुबह जब आसपास के लोग नहर के किनारे पहुंचे तो वहां नहर में शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचे और तुरंत उसे पानी से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर घर आए और इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पाते ही प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंच गए और छानबीन में जुट गए। स्थिति की नजाकत को देखते हुए अन्य थानों से भी पुलिस आ गई। मौके पर क्षेत्राधिकारी बदलापुर शुभम तोदी भी पहुंचे और घटना की जानकारी लिया। जब पुलिस ने शव को थाने लाने का प्रयास किया तो परिजनों ने शव को ले जाने से मना कर दिया और एफआईआर दर्ज करने और अभियुक्त को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। मृतक के पिता बृजनाथ गौतम ने थाने पर दी गयी तहरीर में अपने गांव के ही 3 लोगों पर आम को लेकर कुछ दिन पूर्व हुए विवाद का हवाला देते हुए तीनों के द्वारा बुलाकर अपने पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। बृजनाथ गौतम ने तहरीर में कहाकि मुझसे व गांव के ओंकारनाथ मिश्रा पुत्र रामचन्द्र मिश्रा से आम को लेकर झगड़ा हुआ था और ओंकारनाथ ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालियां देते हुए कहा था कि तुम्हारे लड़के को जान से मार दूंगा। 17/18 मई की रात्रि ओंकारनाथ मिश्रा व उनके लड़के रामजी मिश्रा, लक्ष्मण मिश्रा ने मेरे बेटे सूरज को बुलाकर रात्रि में ही मारकर फेंक दिया। उधर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मृतक चार बहनों में अकेला था। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वृजनाथ गौतम की तहरीर के आधार पर ओंकारनाथ मिश्रा, रामजी मिश्रा व लक्ष्मण मिश्रा के खिलाफ सुंसगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करके अपने तरीके से छानबीन में जुटी हुई है। थाने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह भी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी।



