Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeखेलशानदार तरीके से 2-1 से अपने नाम किया टी-20 सीरीज

शानदार तरीके से 2-1 से अपने नाम किया टी-20 सीरीज

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज को शानदार तरीके से 2-1 से अपने नाम किया. इस टी20 सीरीज में कप्तान हार्दिक पांड्या का गेंद और बल्ले दोनों से एकबार फिर से अहम योगदान देखने को मिला. पांड्या को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

अहमदाबाद में खेले गए आखिरी मुकाबले में हार्दिक ने जहां बल्ले से सिर्फ 17 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली वहीं गेंद से भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए सिर्फ 16 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं खुद को बतौर कप्तान भी वह लगातार साबित कर रहे हैं और अब तक टीम इंडिया ने उनकी कप्तानी 3 टी20 सीरीज को अपने नाम किया है. आखिरी मुकाबले के बाद हार्दिक पांड्या ने टीम में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि मुझे हमेशा से छक्के मारना पसंद है लेकिन मुझे दूसरे तरीके से जिम्मेदारी लेनी है जिसमें अपने साथी खिलाड़ियों को भी भरोसा देना चाहता हूं कि मैं वहां पर मौजूद हूं. महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा क्रिकेट जगत के बेस्ट फिनिशर में माना जाता है. धोनी ने अपने शुरुआती करियर में आक्रामक अंदाज से बल्लेबाजी करते हुए सभी का दिल जीता था. वहीं इसके बाद उनकी बल्लेबाजी में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला जहां वह हालात के अनुसार रन बनाते दिखे. इसी को लेकर हार्दिक ने कहा कि, मुझे किसी भी तरह की कोई भी भूमिका निभाने में कोई समस्या नहीं है. जब मैं माही भाई के साथ खेला था तो उस समय मैं मैदान के हर कोने पर शॉट मारने की कोशिश करता था. लेकिन उनके जाने के बाद उनकी जिम्मेदारी पूरी तरह से मेरे कंधों पर आ गई जिससे मुझे कोई आपत्ति नहीं है. यदि हमें सही परिणाम मिलते रहेंगे तो मुझे इस तरह से खेलने में कोई दिक्कत नहीं है.

Share Now...