जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के छतौरा, धौरइल और कोठवार गांव से शांति भंग करने की आशंका पर 15लोगों का चालान किया जिसमें 09महिलाएँ और 06पुरुष शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान न्यायालय समक्ष भेजकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि थाना सरायख्वाजा पुलिस टीम ने सोमवार कार्रवाई करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका पर कुल 15 अभियुक्तों/अभियुक्ताओं के बीएनएसएस कि विभिन्न धाराओं में चालान न्यायालय भेजा गया। जिसमें 09 महिलाएँ और 06 पुरुष शामिल हैं। बताया कि अभियुक्तगण अमादा फौजदारी की स्थिति में पाए गए, जिससे संज्ञेय अपराध की आशंका थी। गिरफ्तार अभियुक्तों सुनीता देवी(45 वर्ष) पत्नी श्यामलाल निषाद निवासी धौरइल, सुप्रिया निषाद(23 वर्ष) पुत्री श्यामलाल निषाद निवासी धौरइल, काजल निषाद(26 वर्ष) पुत्र विजय बहादुर निषाद निवासी धौरइल, अनिल निषाद(30 वर्ष) पुत्र विजय बहादुर निषाद निवासी धौरइल, विजय बहादुर निषाद(52 वर्ष) पुत्र रामदुलार निषाद निवासी धौरइल, विद्या देवी(50वर्ष) पत्नी विजय बहादुर निषाद निवासी धौरइल, हरीकेश गौतम(48वर्ष) पुत्र बरखूराम निवासी धौरइल, हीरावती(45वर्ष) पत्नी हरीकेश निवासी धौरइल, दीपा(20वर्ष) पुत्री हरीकेश निवासी धौरइल, जियालाल(58वर्ष) पुत्र मुगेलाल निवासी कोठवार, झिनकू गौतम(46वर्ष) पुत्र फिरतू निवासी धौरइल, निशा(44वर्ष) पत्नी झिनकू निवासी धौरइल, उषा देवी(35वर्ष) पत्नी रमेश निवासी धौरइल, संध्या देवी (26वर्ष) पत्नी विकास निवासी धौरइल, चन्द्रजीत यादव उर्फ चन्दन (58 वर्ष) पुत्र रामबुझारत यादव निवासी छतौरा शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्त का चलन न्यायालय समक्ष भेज दिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
― Advertisement ―
आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
शांति भंग करने की आशंका में 15लोगों पर कार्रवाई


