जौनपुर धारा, जौनपुर। शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और अवतार सिंह पाश की शहादत दिवस पर विभिन्न संगठनों के कार्यकताओं ने भगत सिंह व उनके साथियों की 92वीं शहादत दिवस पर शहीद पार्क सब्जी मंडी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात पार्क में एक संगोष्ठी का आयोजन कामरेड जयप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी का संचालन लाल प्रकाश राही ने किया। संगोष्ठी में अपनी बात रखते हुए कामरेड जय प्रकाश सिंह ने कहा कि इस शोषणकारी दमनकारी पूंजीवादी व्यवस्था के विरुद्ध भगत सिंह अपने छोटे से जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण संघर्ष चला रहे थे। उनके संगठन ने उत्तर भारत ही नहीं बल्कि पूरे भारत में विस्तार कर लिया था। इसी क्रम में कामरेड किरण शंकर सिंह ने भगत सिंह के विचारों को जनमानस तक फैलाने पर जोर देते हुए कहा कि आज की सरकारें अंग्रेजी सरकार और व्यवस्था से कहीं ज्यादा खतरनाक और जन विरोधी है। वहीं लाल प्रकाश राही ने संचालन करते हुए भगत सिंह के विचारों को युगांतरकारी विचार की संज्ञा देते हुए कहा कि भगत सिंह वर्तमान पर ही नहीं भविष्य पर भी उनकी बहुत पैनी नज़र रखे हुए थे। समाज व्यवस्था का कोई ऐसा भाग नही है जिस पर उन्होंने अपने विचार न दिये हों। उक्त अवसर पर सुषमा, सीमा, संतोष, उदय राज, करिश्मा, अंबिका, कुसुम, लाल बहादुर, सतवंत सिंह, सुभाष कुशवाह, मिथिलेश मौर्य, शिवभुवन सिंह सहित आदि लोग शामिल रहे।
― Advertisement ―
नया भारत, नई चुनौतियाँ : राष्ट्रीय स्तर पर बदलती प्राथमिकताएँ
2026 का भारत केवल विकास की रफ्तार से नहीं, बल्कि रोजगार, तकनीक, जलवायु, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक संतुलन जैसी नई चुनौतियों से भी पहचाना जा रहा है।
शहीदों के 92वीं जयंती पर याद की गई शहादत

Previous article
Next article


