Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशहर की छोटी बडी खबर एक नजर में

शहर की छोटी बडी खबर एक नजर में

  • चोरों ने पार किया लाखों का सामान

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के सबेली गांव निवासी सचिन कुमार तिवारी के घर चोरों ने नकदी सहित लाखों का समान उठा ले गए। भुक्तभेगी के अनुसार बक्सा, आलमारी मे रखा सारा जेवर यथा हार, सिकड़ी (चैन), करधन, पायल, कनफूल, अगूठी, मंगलसूत्र आदि ताला तोड़कर उठा ले गए। पुलिस सूचना पर पहुंची और चोरी की घटना की जानकारी लिया।

  • थाना समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार महेन्द्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें फरियादियों ने कुल 6 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिसमें पांच राजस्व से सम्बंधित व एक पुलिस से मौके पर दो प्रार्थना पत्र का निस्तारण हो सका। दो मामले में टीम रवाना किया गया है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय, अपराध इंस्पेक्टर जनार्दन यादव, एसआई विजय सिंह गौड़, एसआई वरूणेन्द्र राय, एसआई प्रभूनाथ यादव, प्रशांत पांडे समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

  • समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी लाल बहादुर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर कुल 8 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें राजस्व से 6 पुलिस विभाग से संबंधित 2 रहे निस्तारित एक भी प्रार्थना पत्र का नहीं हुआ।

  • करनाल की टीम को हराकर दिल्ली की टीम बनी विजेता

जौनपुर धारा, चंदवक। मां दुर्गा गर्ल्स डिग्री कॉलेज मूर्खा में हो रहे अंतरराज्यीय महिला वालीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन करनाल की टीम को 25-2, 25-18 से हराकर दिल्ली की टीम विजेता बनी। इसके अलावा खेले गए अन्य मैच में उत्तराखंड ने बागपत को 25-9, 25-18 से बरेली ने करनाल को 25-27, 25-21, 25-15 से उत्तराखंड ने मुरादाबाद को 25-18, 25-17 से, प्रयागराज ने बागपत को 25-18, 25-19 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी मुकेश सिंह ने फीता काटकर किया।

  • काली मंदिर से गहने चोरी

जौनपुर धारा, चंदवक। क्षेत्र के मनियारेपुर गांव स्थित मां काली मंदिर में चोरों ने खिड़की तोड़कर काली प्रतिमा का मांग टीका चुरा ले गए वहीं नथिया सहित अन्य गहने नीचे टूटकर गिर गए जिसे नहीं ले जा पाए। मंदिर का ताला तोड़ने में वे असफल रहे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई।

  • सोमवार को चौबीस घंटे अवरुद्ध रहेगा सड़क मार्ग

जौनपुर धारा, शाहगंज। जौनपुर रेलखंड के आजाद रेलवे क्रासिंग संख्या 58 पर रेल पथ दोहरीकरण के मद्देनजर सोमवार को प्रात: आठ बजे से मंगलवार प्रात: आठ बजे तक अवरुद्ध रहेगा। इस दौरान परिवर्तित मार्ग प्रयागराज मार्ग से गोरारी होकर लोग जौनपुर जाया जा सकता है अथवा मजडीहा से समपार संख्या 57 से हो पाराकमाल गांव से आवागमन चालू रहेगा। उक्त जानकारी वरिष्ठ खंड अभियंता उत्तर रेलवे विजेन्द्र ठाकुर ने दी।

  • धर्मेंद्र शर्मा जौनपुर के नये डीआईओएस

जौनपुर धारा, जौनपुर। उ.प्र. शासन ने शनिवार को प्रदेश के शिक्षा विभाग में बड़ा स्थानांतरण करते हुए कई जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षक सहित बेसिक शिक्षाधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादले की इस कार&वाई के तहत जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव का भी तबादला कर दिया गया है अब धमें&द्र शमा& उनकी जगह नये डीआईओएस होगे।

Share Now...