Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरशरीर को स्वस्थ रखने का आसान तरीका है योग: सतीश चन्द्र

शरीर को स्वस्थ रखने का आसान तरीका है योग: सतीश चन्द्र

  • रचना विशेष विद्यालय में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय में बुधवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में योगासन कराया गया। योग प्रशिक्षिक सतीश चन्द्र मौर्या ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को योगासनों के जरिये फिट रहने का संदेश दिया जिसमें प्रमुख रूप से अनुलोम विलोप, कपालभाति, वीरभद्रासन, वृक्षासन, अर्ध चंद्रासन, भुजंगासन, बाल आसन आदि आसन करने का सही तरीका और उनसे होने वाले फायदे के बारे में बताया। उन्होंने कहाकि महिलाओं पुरुषों और बच्चों सभी को योग करना चाहिए क्योंकि योग शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखने का आसान तरीका है। इस मौके पर विद्यालय के सभी विशेष शिक्षक, प्रवक्तागण, दिव्यांग बच्चे तथा प्रशिक्षणार्थियों ने योग प्रशिक्षण लिया।