Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारी हित के लिये लगा जागरूकता कैंप

व्यापारी हित के लिये लगा जागरूकता कैंप

जौनपुर धारा,जौनपुर। गुरूवार को भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के अध्यक्षता में फूड लाइसेंस कैंप एवं व्यापारी जागरूकता का कार्यक्रम खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहयोग से संगठन की नगर युवा इकाई द्वारा कोतवाली चौराहे पर आयोजित किया गया।  जिसका शुभारंभ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अछयबर चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय देवाशीष उपाध्याय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश त्रिपाठी एवं देवेश यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस कैंप के माध्यम से  212 नए रजिस्ट्रेशन एवं 56 नवीनीकरण का आवेदन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने निश्चित रूप से प्रशंसनीय कार्य किया है जो कि व्यापारी हित में कैंप लगाकर लाइसेंस बनवाने का कार्य कर रही है भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की भूमिका सराहनीय है विशिष्ट अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर द्वितीय देवाशीष उपाध्याय ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहां की जो भी व्यापारी अभी तक लाइसेंस नहीं बनवाया हो वह इस कैंप के माध्यम से जरूर बनवा लें। क्योंकि जो भी व्यापारी खाने पीने से संबंधित व्यापार कर रहा है, उनको खाद्य विभाग से लाइसेंस लेना अनिवार्य है और सभी खाद्य व्यापारी बड़े ही सफाई से अपने सामान का रखरखाव और बिक्री करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारी हितों की रक्षा करना है। उसी क्रम में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। फूड लाइसेंस का कैंप पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा है। जिसमें तमाम व्यापारियों ने अपना फूड लाइसेंस बनवाया था और आगे भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे और मैं सभी खाद्य व्यापारियों से अपील करता हूं वह अपने प्रतिष्ठान को साफ सुथरा रखते हुए सही सामान बेचे और अपना व्यवसाय करें एवं व्यापार मंडल आपकी हर समस्या में आपके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। कार्यक्रम विमल सिंह, प्रदीप सिंह रिंकू ने भी अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर युवा महामंत्री योगेश साहू किया।