जौनपुर धारा, जौनपुर। भामाशाह के जन्मदिवस को शासन ने ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसके क्रम में जनपद में 29 जून, को दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम की अध्यक्षता में सम्बंधित अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी सम्बंधित विभाग दिए गए निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए भामाशाह के जन्मदिवस को भव्य रूप से मानये। उन्होंने निर्देश दिया कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को समारोह में सम्मानित किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि व्यापारी कल्याण दिवस की सार्थकता के दृष्टिगत विभिन्न विभागों, उद्यमियों, व्यवसायियों द्वारा स्टाल लगाते हुए उत्पादों के प्रचार-प्रसार के कार्य किये जाये तथा प्रदर्शनियां भी लगायी जायें। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, उपायुक्त जीएसटी राजेश कुमार कैथल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया जायेगा भामाशाह का जन्मदिन



