― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टि से सर्राफा एसोसिएशन का बैठक संपन्न

व्यापारियों की सुरक्षा के दृष्टि से सर्राफा एसोसिएशन का बैठक संपन्न

  • पुलिस अधीक्षक नगर और सीओ सिटी के अध्यक्षता में बैठक

जौनपुर। जौनपुर बाबा केरारवीर मंदिर हाल में गुरूवार को जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने विभिन्न त्योहार को देखते हुए एक आवश्यक बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता  की अध्यक्षता में किया। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने सर्राफा व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण कराये जाने की प्रशासनसे मांग किया। जिला प्रभारी महेंद्र सेठ ने कहा कि सर्राफा व्यवसाय की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस उत्पीड़न ना हो, और अमर जौहरी ने कहा कि आईपीसी की धारा 411 ,412पर एक ऐसी योजना के साथ सभी थानों को निर्देशित किया जाए कि किसी प्रकार से सर्राफा व्यवसायों के साथ उत्पीड़न ना हो एवं  जिला मीडिया प्रभारी सुजीत वर्मा एडवोकेट ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस गस्त को बढ़ाया जाए और सुरक्षा व्यवस्था प्रदान  कराया जाए। कोतवाली प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मोनू सेठ, जिला महामंत्री अश्वनी बैंकर्स, अशोक सेठ, कृष्णकांत सेठ, धीरज सेठ, गुड्डू सेठ, सूरजमाणि ज्वेलर्स सूरज सोनी, आशीष सोनी, आकाश सोनी, अनिल सेठ, उमाशंकर सेठ, दयाशंकर सेठ, पिन्टू सेठ कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार वर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य सम्मानित सर्राफा व्यवसाई उपस्थित रहें। एसपी नगर आयुष श्रीवास्तव ने भरोसा दिया कि आप सबके सुरक्षा में हम सब पूरी तरह लगे हैं और जो भी थोड़ा कमी है, वह कमी अब नहीं रहेगी।

Share Now...