― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरव्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न

व्यापार मण्डल की बैठक सम्पन्न

  • आठ जनवरी को होगा व्यापार मण्डल का शपथ ग्रहण समारोह

जौनपुर धारा, केराकत। नगर उद्योग व्यापार मण्डल की एक आवश्यक बैठक सोमवार को देर रात्रि आठ बजे प्राचीन काली माता मन्दिर के पास एक भवन में आयोजित हुई। बैठक में बाजार के व्यापार मण्डल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चन्दन सेठ व संगठन के तमाम पदाधिकारियों को शपथ दिलाने हेतु संगठन के संरक्षकों ने शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए तिथि निर्धारित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष मकसूद अहमद ने कहाकि संगठन की गम्भीरता, गोपनीयता को बनाये रखना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है। कस्बे के सभी व्यापारियों को आपसी मनमुटाव भूलकर व्यापारी हित में कार्य करना चाहिये। वहीं आगामी 8 जनवरी को व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह करने की तिथि निर्धारित किया गया। इस अवसर पर विरेन्द्र श्रीवास्तव, विजय कुमार गुप्त, हंस कुमार सोनकर उर्फ मकालू,  डॉ. राजेश राही, आनन्द कन्द गिरी, दिनेश सेठ, सुशील पटवा, विशाल कसौधन, विरेन्द्र सिंह, आजाद कुमार गुप्ता, हरिलाल साहू, आरिफ अंसारी जाबिर खान समेत तमाम व्यापार मण्डल के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मकसूद अहमद ने व संचालन अरुण प्रसाद कमलापुरी ने किया।

Share Now...