Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग को दिया ज्ञापन, जताया विरोध

व्यापार मंडल ने जीएसटी विभाग को दिया ज्ञापन, जताया विरोध

जौनपुर धारा, जौनपुर। व्यापार मण्डल ने 2017-18 और 2018-19 के वादों की सुनवाई हेतु जारी किए जा रहे नोटिसों, अर्थ दंड और उनमें व्याप्त विसंगतियों को समाधान कराए जाने के सम्बन्ध में एक ज्ञापन देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ जौनपुर में जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र कुमार कैथल, डिप्टी कमिश्नर अशोक कुमार सिंह, डिप्टी कमिश्नर कमलेश कुमार पाण्डेय को संयुक्तरूप से ज्ञापन देते हुए अपनी समस्याएं बताई और उत्तर प्रदेश शासन को अवगत कराने का निवेदन किया। साथ में जो भी जीएसटी विभाग में विसंगतियों है उसे दूर किये जाने के लिये अधिकारियों द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न को बंद करने की मांग किया है। उक्त ज्ञापन कमिश्नर राज्यकर उत्तर प्रदेश लखनऊ को आज ही भेजने का निवेदन जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने किया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने कहा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न नोटिस और जुर्माना के वजह से पूरे प्रदेश में आज ज्ञापन दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2017-18 और 2018-19 के धारा 73 की नोटिस का जवाब दिए जाने की एवं उसका आर्डर पास किए जाने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2023 है। अधिकारियों द्वारा कहा जा रहा है कि 31 दिसंबर के पूर्व अपने वाद का निस्तारण कर लिया जाए। इसी व्यवस्था के विरोध के स्वरूप व्यापार मंडल आज अपना विरोध दर्ज कर रहा है। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने ज्ञापन देते समय कहां की कोरोना काल के वजह से 2020 तक होने वाला कार्य नहीं किया जा सका वह कार्य अब किया जा रहा है। जिसमें किसी भी तरह का अर्थ दंड और ब्याज नहीं बढ़ाया जाना चाहिए। जो जरूरी ब्याज है वह 6 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी, नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू, उपाध्यक्ष अमर जौहरी, यशवंत साहू, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, हफिज शाह, विजय अग्रहरी, आशीष गुप्ता, गुलजारीलाल गुप्ता, डी.के.अग्रहरि सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। ज्ञापन देने में सहयोग करने वाले सभी व्यापारियों का आभार जिला महामंत्री रामकुमार साहू एवं नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।