― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरव्यापार मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न

व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह संपन्न

  • ऐसे कार्यक्रम से व्यापारियों में बनती है एकजुटता : दिनेश टंडन

जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह नगर संरक्षक नन्हे वर्मा के नखास स्थित पैलेस गार्डन पर धूमधाम से रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम के साथ मनाया गया। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओ का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष दिनेश टंडन ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली मिलन के ऐसे कार्यक्रम से व्यापारियों में एकजुटता बढ़ती है। जो संगठन के लिए लाभदायक होता है, कार्यक्रम में पंकज सिन्हा-शैली गगन ग्रुप के द्वारा होली गीत के साथ फूलों की होली से व्यापारियों का स्वागत किया गया। नगर पदाधिकारी के द्वारा सभी ट्रेड के अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा जिला और नगर के संरक्षक को मंच पर माल्यार्पण और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, प्रदेश युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि तथा जिला संरक्षक राजदेव यादव, जगदीश चंद्र गाढ़ा, नरेंद्र जायसवाल, श्याम चन्द्र अग्रहरि, अशर्फीलाल जायसवाल, स्वामीनाथ अग्रहरि, मानिकचंद सेठ, विष्णु जायसवाल कार्यक्रम संयोजक सन्नी वर्मा, प्रियम वर्मा, अनिल साहू, राजकुमार सेठ, विजय अग्रहरि, शत्रुघ्न सेठ, विजय गुप्ता, अमर जौहरी, राजीव साहू, तीर्थराज गुप्त, दिनेश टंडन, ज्ञानेंद्र साहू, पारसनाथ गुप्ता, राजमणि यादव सहित आदि को माल्यार्पण और अंगवस्त्रम से नगर महामंत्री मुन्नालाल अग्रहरि सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे। संचालन नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने किया। आए हुए अतिथियों का आभार सन्नी वर्मा ने व्यक्त किया।

Share Now...