Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शुरु किया हस्ताक्षर अभियान

वोट चोरी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने शुरु किया हस्ताक्षर अभियान

जौनपुर। शहर मुख्यालय स्थित दीवानी तिराहा में कैंप लगाकर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप सोनकर के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा और वोट चोरी के खिलाफ एक विशाल हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं मे जागरूकता को बढ़ावा देना और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को बल देना था। अभियान में बड़ी संख्या में युवाओं, स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संदीप सोनकर ने इस अवसर पर कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है, और इसे चोरी होने से बचाना हम सभी का कर्तव्य है। हमारी यह मुहिम जन-जन तक पहुंचेगी और लोकतंत्र को मजबूत करेगी। हस्ताक्षर अभियान के दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और वोट चोरी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। युवा कांग्रेस ने इस अभियान को जिले के अन्य हिस्सों में भी विस्तार देने की योजना बनाई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस मुहिम से जुड़ सकें। इस अवसर पर पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम, पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सोनकर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह, प्रदेश महासचिव हृस्ढ्ढ आदिल शेख, जिला उपाध्यक्ष साद खान विधानसभा अध्यक्ष दिलीप यादव, रत्नेश यादव, अली हैदर, मानिक प्रजापति, साहिल, सतेंद्र गौतम, गणेश सोनकर, देवांश द्विवेदी, समीर आदि मौजूद रहे।