Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
Homeउत्तर प्रदेशविश्वविद्यालय में डिग्री और अंकतालिका की छपाई बंद

विश्वविद्यालय में डिग्री और अंकतालिका की छपाई बंद

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छह दिन से सर्वर ठप पड़ा है। इससे अंकतालिका, डिग्री की छपाई नहीं हो रही। प्रमाणों के सत्यापन बंद हैं। इससे रोजाना दो हजार से अधिक छात्र मायूस होकर लौट रहे हैं। इतने पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है।

विश्वविद्यालय में बीते बुधवार से सर्वर ठप पड़ा है। इससे माइग्रेशन, डिग्री, अंकतालिका, प्रोविजनल डिग्री नहीं बन पा रही है। डिग्री-अंकतालिका और माइग्रेशन समेत अन्य कार्य के लिए ऑनलाइन आवेदन भी नहीं हो पा रहा है। नौकरी समेत अन्य के लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी अटक गया है। इनके लिए विश्वविद्यालय में रोजाना 1800 से 2000 छात्र विश्वविद्यालय आ रहे हैं। कोई सुनवाई न होने पर मजबूरन लौटना पड़ रहा हैं। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कत आ रही है, इसको सुधार करने के लिए विशेषज्ञों की  टीम लगी है। जल्द सर्वर कार्य करने लगेगा।

Share Now...