Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रही राधा ने बढ़ाया जौनपुर का मान

विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रही राधा ने बढ़ाया जौनपुर का मान

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं के अजोसी गांव निवासी राधा यादव 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का हिस्सा बनकर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता पर उनके जिले व गांव में जगह-जगह जश्न का माहौल है। उन्होंने फाइनल मैच में 5ओवर गेंदबाजी करते 45रन दिए, तो अंतिम में बल्लेबाजी करते हुए 3रन बनाकर नॉट आउट रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेला, जिसमें उन्होंने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। वह ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं और उन्होंने 2018 में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। उनका जन्म भले ही जौनपुर में हुआ था, लेकिन वह मुंबई में पली-बढ़ीं। उनके पिता ओमप्रकाश यादव मूल रूप से जौनपुर के हैं और मुंबई में डेयरी का काम करते हैं। उन्होंने क्रिकेट में शुरुआत 6 साल की उम्र में किया।