― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथि, 11 दिसंबर तक भरे जायेंगे फार्म

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथि, 11 दिसंबर तक भरे जायेंगे फार्म

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के संबंध में राजनैतिक दल के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक संपन्न हुई।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में बैठक में जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी समय सारणी में परिवर्तन के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत एन्यूमरेशन अवधि की तिथि बढ़कर 11 दिसंबर 2025, अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 कर दी गई है। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण को विधानसभा वार गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की प्रगति के संदर्भ में जानकारी दी। वर्तमान में 60प्रतिशत से भी अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने विधानसभा सदर, जफराबाद, मुंगरा बादशाहपुर में प्रगति को बढ़ाने हेतु बीएलए के माध्यम से सहयोग करने की भी अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि आज मेगा डिजिटाइजेशन डे का आयोजन किया गया है, डिजिटाइजेशन हेतु बीएलओ की सहायता के लिए अध्यापक, लेखपाल भी लगाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य करने वाली पूनम देवी, गीतांजलि, शशिकला, आशा देवी, पवन यादव सहित लगभग 52बीएलओ को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र और मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि बीएलओ ने लगन से कार्य करते हुए दिए गए कार्यों को समय से पूर्ण कर लिया गया है, अन्य बीएलओ इनसे प्रेरणा ले और कार्य को समय से पूर्ण करें। साथ ही जनपद स्तर पर डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेन्टर की स्थापना कर दी गयी है। जिस पर 04डीसीसी आपरेटरों की 24घण्टे तैनाती करते हुए मतदाताओं द्वारा बताई जा रही कठिनाईओ का निराकरण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क के माध्यम से गणना प्रपत्र भरे जाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर बीजेपी से विनीत कुमार शुक्ला, सुदर्शन सिंह, पीयूष, सपा से राकेश मौर्य, कांग्रेस से मो.आरिफ खान, शाहनवाज, अली अंसारी, बीएसपी से विनय राव, चंद्रेज भारती, सीपीआईएम से के.एस.रघुवंशी, आप से अनुराग मणि त्रिपाठी, सहित अन्य सम्मानित प्रतिनिधिगण, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...