Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता ने मायके में लगाई फाँसी हुई मौत

विवाहिता ने मायके में लगाई फाँसी हुई मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के चक पनिगासन गांव में गुरुवार की रात्रि अपने मायके में रह रही विवाहिता युवती ने फाँसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। उक्त गांव निवासी राजबली यादव की 24वर्षीय पुत्री शकुंतला यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। शकुंतला इस समय अपने मायके में ही रह रही है। सुबह परिजनों ने शकुंतला के न उठने पर आवाज दी तो कमरे के अंदर से कोई हरकत न देख लोगों ने अनहोनी की आशंका से दरवाजा तोड़ देखा तो शंकुन्तला दुपट्टे के सहारे फाँसी लगा झूल रही थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने पहुँच आवश्यक लिखापढ़ी कर शव को पीएम हेतु भेज दिया। घटना का कारण परिजन भी नही बता पा रहें है।