― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविवाहिता  की गला रेत कर हत्या से सनसनी, पुलिस कर रही छान...

विवाहिता  की गला रेत कर हत्या से सनसनी, पुलिस कर रही छान बीन

जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलुआघाट मोहल्ले में सोमवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब सैलून में काम करने वाले इरफान की पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बलुआ घाट निवासी मोहम्मद इसाक के पुत्र मोहम्मद इरफान की पत्नी शबीना 28 वर्ष अपने मकान में ही सुबह से थी जबकि उसके परिजन रन्नो में शादी में शामिल होने गए हुए थे। रन्नो में आज दावते वलीमा था, सोमवार की दोपहर में इरफान का भांजा इश्तियाक जब घर पर हेलमेट लेने पहुंचा तो देखा कि शबीना बेड के नीचे पड़ी हुई है और उसकी गर्दन धारदार हथियार से कटी हुई है, उसने मोहल्ले वालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने ले लिए हैं, मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है, जल्दी घटना का अनावरण किया जाएगा। शबीना की शादी को 10 वर्ष बीत चुका है और वह भदोही जिले की रहने वाली थी। फिलहाल लड़की के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share Now...