Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ हड़ताल पर

विभिन्न मांगों को लेकर लेखपाल संघ हड़ताल पर

  • आगणन न भेजे जाने पर आय, जाति, निवास आनलाइन रिपोर्ट लगाना किया बंद

जौनपुर धारा, शाहगंज। उप्र लेखपाल संघ की तहसील शाखा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर आय जाति निवास प्रमाण पत्रों का आन लाइन रिपोर्ट लगाने से मना कर दिया है। लिहाजा लोगों को उक्त प्रमाणपत्र हेतु दिक्कत का सामना करना पडेगा। इस बावत संघ की एक बैठक अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें तहसील प्रशासन पर नाफरमानी का आरोप लगाया गया। अध्यक्ष के मुताबिक इस बाबत एसडीएम को कई बार पत्र सौंपा गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। लिहाजा क्षुब्ध हो शुक्रवार से प्रमाणपत्रों के आनलाइन रिपोर्ट न लगाने का निर्णय लिया ग्ाया। वहीं सौंपे गये पत्रक में कहा गया है कि लेखपाल रसना एवं महेंद्र सिंह के निलंबन काल का वेतन भुगतान किया जाये। बृजेश सिंह एवं अशोक यादव के वेतन वृद्धि एवं एरियर का भुगतान हो। उच्च न्यायालय के सभी प्रकरण लेखपालों को निस्तारण हेतु सौंप दिया जाता है। ग्राम सभाओं के प्रभावित विषय को छोड शेष पटल को निस्तारण हेतु सौंपा जाये। नगर निकाय निर्वाचन में बीएलओ के रुप में तैनात लेखपालों का मानदेय भुगतान हो। जाति निवास प्रमाण पत्र का पांच रुपया आवेदन मानदेय आगणन जिला मुख्यालय पर तत्काल भेज भुगतान कराया जाये। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत किये गये कार्यों का मानदेय भुगतान हो। लेखपाल संजय कुमार व सुनील यादव के निलम्बन काल का वेतन व एरियर भुगतान किया जाये। इन सब मांगों के परिप्रेक्ष्य में तहसील लेखपाल आय जाति निवास प्रमाण पत्रों के आनलाइन रिपोर्ट लगाने का बहिष्कार किया है।