Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविधायक पंकज पटेल ने दिलाया न्याय का भरोसा

विधायक पंकज पटेल ने दिलाया न्याय का भरोसा

  • गरीब मजदूर को 4करोड़ का नोटिस, विधायक ने जीएसटी अधिकारी से की बात

मुंगराबादशाहपुर। नगर क्षेत्र के धौरहरा निवासी मजदूर रोहित कुमार सरोज को जीएसटी विभाग से 4 करोड़ 42 लाख 4 हजार 400रुपये का नोटिस मिलने के बाद विधायक पंकज पटेल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। रोहित कुमार सरोज ने विधायक को बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर 24 करोड़ 55 लाख 80 हजार रुपये का टर्नओवर किया गया है, जिससे उसका कोई लेना-देना नहीं है। बताते चलें कि रोहित कुमार सरोज एक गरीब मजदूर है, जो दिनभर मेहनत कर 200- से 300कमा पाता है उसके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि वह अपने बच्चों को ठीक से पढ़ा-लिखा भी नहीं पा रहा है। ऐसे में 4करोड़ का नोटिस मिलना उसके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। विधायक पंकज पटेल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया और जीएसटी अधिकारी जौनपुर से बातचीत कर मामले के जल्द निस्तारण की मांग की। विधायक ने कहा कि यह बहुत ही गरीब परिवार है और जालसाजों द्वारा रोहित सरोज का आधार और पैन कार्ड दुरुपयोग कर उन्हें फंसाया गया है।