जौनपुर धारा, बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रात्रि में नगर पंचायत बदलापुर में सड़क किनारे रहने वाले धरीकार भाईयो बहनों, ठेला लगाने वाले भाईयो और सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों को कम्बल वितरण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने शनिवार की रात बदलापुर नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जल रहे अलाव, रैन बसेरा व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का औचक निरीक्षण करके क्षेत्रीय जनों से कुशलक्षेम प्राप्त किया। जिम्मेदारों को ठंड के मौसम में किसी भी तरह का लापरवाही नही करने का निर्देश दिया। इसके अलावा महराजगंज बाजार, सरायगौरा, भरथरी में निराश्रित जनों को कम्बल वितरण किया। इस दरमियान विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के जन जन के हितार्थ हेतु संकल्पित हैं।
― Advertisement ―
मन लेकर आया माता रानी के भवन में… भक्ति जागरण में झूमे श्रद्धालु
माँ शारदा चौरा देवी मंदिर में मनोहारी झांकियों ने बांधा समांमुंगराबादशाहपुर। गुड़हाई मोहल्ला स्थित माँ शारदा चौरा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार देर रात...
विधायक ने सड़क किनारे रहने वाले गरीब परिवारों को वितरित किया कंबल



