Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरविधायक ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाई शाहगंज की बिजली समस्या

विधायक ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष उठाई शाहगंज की बिजली समस्या

  • ऊर्जा मंत्री ने समस्या के तत्काल निस्तारण का दिया निर्देश
  • सुइथाकलां व गुड़बड़ी उपकेंद्र की कॉमन लाइन हो चुकी है जर्जर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज में बिजली की समस्या को विधायक रमेश सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के समक्ष उठाई। श्री शर्मा के समक्ष उन्होंने सुइथाकला व गुड़बड़ी की जर्जर कॉमन लाइन सहित पूरे शाहगंज में विद्युत दुर्व्यवस्था के मामले की भी चर्चा की। शाहगंज क्षेत्र में इन दिनों बिजली की समस्या से आम जनमानस सहित सभी त्रस्त हो चुके हैं। सुइथाकलां व गुड़बड़ी पावर हाउस से जुड़े सैकड़ों गांवों में लोगों को चार घंटे भी बिजली नसीब नहीं हो रही है। बीते एक पखवाड़े से लगातार समस्या बनी हुई है। विभाग द्वारा समस्या की वजह लोकल फाल्ट बताया जाता है। सोमवार को जब समस्या से आक्रोशित उपभेक्ताओं ने दर्जनों की संख्या में सुइथाकलां उपकेंद्र पहुंचकर ताला जड़ दिया तो विभागीय अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। विधायक रमेश सिंह ने इस बारे में जब अधिकारियों से बात की तो पता चला कि सुइथाकलां व गुड़बड़ी उपकेंद्र की कॉमन लाइन इतनी जर्जर हो च्रुकी है कि वह बिजली चालू करते ही टूटकर गिर जाती है। समस्या के समाधान के लिए गुड़बड़ी उपकेंद्र तक 12 किमी. नई लाइन बनाना ही एकमात्र विकल्प है। जिसके बाद विधायक ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर सारी समस्या बताई। मंत्री ने तत्काल यूपीपीसीएल के चैयरमैन आशीष गोयल व पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार को किसी भी हाल में समस्या के त्वरित निस्तारण के लिए आदेशित किया।

Share Now...