Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्युत विभाग का दो दिवसीय कैंप आज से

विद्युत विभाग का दो दिवसीय कैंप आज से

जौनपुर। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल प्रथम ने अवगत कराया है कि 24 एवं 25 सितम्बर को विद्युत वितरण खण्ड-केराकत(ग्रामीण) ब्लाक केराकत के अन्तर्गत ग्राम निहालापुर के हरिजन बस्ती एवं मुसहर बस्ती तथा बक्शा, जौनपुर के अन्तर्गत ब्लाक करंजाकला के चकगोपालपुर में 02दिवसीय मेंगा कैम्प प्रात: 10.00 से सायं 05.00 बजे तक का आयोजन किया जायेगा। जिसमें उपभोक्ताओं अपने विद्युत बिल जमा करने, पीएम सूर्य घर योजना, स्मार्ट मीटर स्थापना, बिल संशोधन करने, नये संयोजन, लोड बढ़ाना, मीटर बदलना एवं अन्य वाणिज्यिक समस्याओं के निस्तारण हेतु जहॉ आवश्यक हो सुनवाई कर निस्तारण करा सकतें हैं।

महिला के आरोप सास-ससुर, पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जौनपुर। मजीठी गांव में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। सीमा नामक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

सीमा ने एक साल पहले महेंद्र बिंद से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद जीवन सामान्य चल रहा था। दो महीने पहले ससुराल वालों ने उसके पति को कहीं भेज दिया। तब से उसका पति लापता है। पति के गायब होने के बाद सास-ससुर दहेज की मांग कर रहे हैं। सीमा के अनुसार, वे उसके साथ गाली-गलौज करते हैं। उसके साथ मारपीट भी की जाती है। उन्होंने उसका मंगलसूत्र भी तोड़ दिया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

जेवर साफ करने के बहाने महिला से 3 लाख के गहने लेकर उड़े दो युवक

जौनपुर। शाहगंज स्थित एराकियाना मोहल्ले में दो युवकों ने एक महिला को चूना लगा दिया। पूर्व सभासद मोहम्मद हलीम के घर पहुंचे दो युवकों ने महिला से जेवरात साफ करने की बात कही। पहले उन्होंने चांदी की एक बिछिया को साफ करके दिखाया। इससे महिला का विश्वास जीतने के बाद उन्होंने सोने और चांदी के अन्य जेवरात मांग लिए। युवकों ने एक बर्तन में जेवरात डालकर कुछ पदार्थ मिलाया और झाग भर दिया। युवकों ने महिला से कहा कि बर्तन को घर में रखकर कुछ देर बाद खोलें, तब तक जेवरात साफ हो जाएंगे। जब महिला ने बर्तन खोला तो सभी जेवरात गायब थे। परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली, तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुए जेवरात की कीमत लगभग तीन लाख रुपए बताई गई है।

ग्रामीणों ने लिया मंदिर बनाने का संकल्प

बरसठी। श्रीश्याम खाटू धाम मंदिर सरसरा का निर्माण कराने के लिए गांव के शिव मंदिर पर ग्रामीणों ने सोमवार की शाम को एक साथ संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत से दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ब्रह्मदेव मिश्र रहे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए ध्वजारोहण किया और अजय पांडेय की माता शांति देवी की स्मृति में बनी धर्मशाला का उद्घाटन किया। शीघ्र यह मंदिर ग्रामीणों के सहयोग से भव्य रूप से बनेगा। इसकी शुरुआत नवरात्र के पहले दिन ही हो गया है। संचालन भाजपा नेता नीतीश बिन्द ने किया। इस अवसर पर राजमणि मिश्रा, ग्राम प्रधान अर्चना बिन्द, संजय बिन्द, पंकज पांडेय, अखिलेश बिन्द, भोलानाथ पांडेय, काशी नाथ पांडेय, ओमप्रकाश पाण्डेय, हरिबंश तिवारी समेत अन्य लोग रहे।

मारपीट में चाकू से हमला, एक घायल

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जयरामपुर तिराहे पर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से वार कर दिया। चाकू के हमले में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भेजवाया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने चाकू से वार करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के जयरामपुर तिराहे पर भन्नौर पक्की कोट निवासी अनमोल कुमार सिंह जयरामपुर गांव निवासी अपने मित्र लकी सिंह, मंगल सिंह के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। किसी बात को लेकर गांव का ही मुस्ताक गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने लगा। आरोप है कि उसने गोल्डेन कलर चाकू से भी वार किया। जिससे अनमोल के हाथ व पीठ में चोट लगी है। पुलिस ने अनमोल की तहरीर पर मुस्ताक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि चाकू नहीं चली है। लाठी डंडे से मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।