Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरविद्यालयों में समय परिवर्तन हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

विद्यालयों में समय परिवर्तन हेतु प्राथमिक शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

  • सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नामांकन के लिए हो एक मापदंड : अरविंद

जौनपुर धारा,जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर का एक प्रतिनिधिमण्डल जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ल के नेतृत्व में भीषण गर्मी एवं उमस के मद्देनजर विद्यालयों के संचालन अवधि में परिवर्तन हेतु जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने बताया कि भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चो के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, जिसके कारण बच्चो की उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। बच्चो के तबियत खराब होने की सूचनाएं भी आ रही है। किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए विद्यालय के संचालन अवधि में परिवर्तन किया जाना आवश्यक है। भीषण गर्मी और उमस के दृष्टिगत सटे जनपद प्रयागराज के स्कूलों में विद्यालय की टाइमिंग 7:00 से 12:00 कर दी गई है। शिक्षक संघ ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि प्राइवेट विद्यालयों के द्वारा किए जा रहे नियम विरुद्ध मनमाने नामांकन पर रोक लगनी चाहिए। जहां सरकारी विद्यालय के शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग के आदेश के क्रम में 06 वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों का नामांकन कर रहे है, वहीं प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक इस आदेश को निष्प्रभावी बनाते हुए 06वर्ष से कम आयु वालों का भी नामांकन धड़ल्ले से कर रहे है, जिससे शिक्षक समाज नामांकन में दोहरे मापदंड को लेकर चिंतित है। प्रतिनिधिमंडल में रविचंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लालसाहब यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, रामदुलार यादव, प्रमोद दुबे, सुनील यादव, राजू रिशित, अजय मौर्य, संतोष सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

Share Now...