Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरधर्मापुर अविश्वास प्रस्ताव पर पड़े 31 मत, 2 मत मिले अवैध

धर्मापुर अविश्वास प्रस्ताव पर पड़े 31 मत, 2 मत मिले अवैध

जौनपुर धारा,जौनपुर। धर्मापुर ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव के विरुद्ध ले गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में जहां 29वोट पड़े वहीं दो मत अवैध पाए गए। जिसको लेकर काफी माता पक्षी करने के बाद भी चुनाव अधिकारी किसी नतीजे पर पहुंचने में सफल रहे तथा मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। ज्ञातव्य हो कि जनपद जौनपुर के धर्मापुर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव की बैठक बुधवार को आहूत की गई। ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ 19मार्च को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया था, उसी दिन यह तय किया गया था कि अभी यहां बैठक 9अप्रैल को की जाएगी। विदित हो कि वार्ड संख्या 37 क्षेत्र पंचायत सदस्य नीलम पाल पत्नी अजय प्रताप पाल द्वारा धर्मपुर की ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव पत्नी ओमप्रकाश यादव के विरुद्ध 20जनवरी को 30 से अधिक निर्वाचित सदस्यों के हस्ताक्षर और निशानी अंगूठा सहित शपथ पत्र अविश्वास प्रस्ताव की नोटिस जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिस पर नियमानुसार विश्वास प्रस्ताव की क्षेत्र पंचायत की बैठक 19मार्च को 11:00 बजे आहूत की गई थी। जिसके अध्यक्षता करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर को नामित किया गया था। परंतु आएं वक्त पर उप जिलाधिकारी सदर ने रिपोर्ट दी थी कि उनका स्वास्थ्य खराब हो गया था। तथा उनके संज्ञान में आया था कि कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों का नोटिस निर्धारित समय में प्राप्त नहीं हुई है। जिसके कारण प्रक्रियात्मक त्रुटि होने की संभावना है। एसडीएम सदर ने उस समय धारा 15 की उप धारा 4 का व चार ख के अंतर्गत होने वाली बैठक को विश्वास प्रस्ताव के संबंध में अग्रिम बैठक 9अप्रैल बुधवार समय 11:00 बजे क्षेत्र पंचायत धर्मापुर कार्यालय पर आहूत की गई। इस संदर्भ में एसडीएम पवन कुमार यादव ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर कुल 31मत डाले गए, जिसमें 29मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े जबकि दो मत अवैध पाए गए सारी सूचना से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। फाइनल रिजल्ट वहीं से जारी किया जाएगा।