जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के प्रकाश ग्लोबल स्कूल जगदीशपुर में कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा अपने हाथ से वैज्ञानिक तथा ऐतिहासिक धरोहरों को बनाया। छात्र व छात्राओं ने पूरे दमखम के साथ प्रदर्शनी में हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने रेन डिटेक्टर, एक्सीडेंट प्रिवेंशन एंड पावर जेनरेशन, इलेक्ट्रिसिटी जेनरेटेड वाई मटेरियल्स, हैड्रोफोमिक फार्मिंग, हीट कन्वर्शन एंड ग्रीन हाउस फार्मिंग, स्मार्ट सिटी, ड्रिप इरिगेशन सीवेज ट्रीटमेंट प्लान, वायरलेस पावर ट्रांसफार्मर आदि बनाकर प्रदर्शित किया। छात्र छात्राओं के इस कला को बतौर मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अमरेंद्र सिंह ने देख कर छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग ही देश के भविष्य हो। किसी के अंदर की क्षमता ऐसे ही कार्यकर्म के माध्यम से बाहर आती है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि टीडी कालेज के डॉ. जेपी सिंह, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. राधेश्याम शर्मा, बीआरपी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, डॉ. विमल श्रीवास्तव ने भी बच्चों को वैज्ञानिक व अन्य विषयों पर ज्ञान वर्धन किया। इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यालय हमेशा इस तरह का आयोजन करता है जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।



