Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिना अनुमति चल रहा था ऑपरेशन, वंदना पॉलीक्लिनिक सीज

केराकत। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बीच बुधवार को केराकत कस्बे स्थित वंदना पॉलीक्लिनिक पर बड़ी कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश...
Homeअपना जौनपुरविजमोनी की नई शाखा का उद्घाटन, वित्तीय सेवाएं होंगी और सुलभ

विजमोनी की नई शाखा का उद्घाटन, वित्तीय सेवाएं होंगी और सुलभ

जौनपुर। वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी विजमोनी (पूर्व में यूनिमोनी) ने जौनपुर में अपनी नई शाखा का उद्घाटन कर पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। यह शाखा हुसैनाबाद के सिविल लाइन स्थित कल्याणी टावर के भूतल पर स्थापित की गई है।

कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, यह विजमोनी की 339वीं राष्ट्रीय शाखा और उत्तर प्रदेश में 12वीं शाखा है। इस विस्तार को कंपनी की रणनीति का हिस्सा बताया गया है, जिसके तहत वित्तीय सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य है। शाखा का उद्घाटन वाइस प्रेसिडेंट और जोनल हेड ईस्ट इंडिया आशीष कुमार ने क्षेत्रीय प्रमुख रोहित कुमार श्रीवास्तव, शाखा प्रमुख श्याम किशोर मौर्य, टीम के सदस्यों, विशिष्ट अतिथियों और ग्राहकों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर आशीष कुमार ने कहा कि यह शाखा उत्तर प्रदेश में कंपनी के वित्तीय समावेशन मिशन को मजबूती देगी। यहां ग्राहकों को एक ही स्थान पर गोल्ड लोन, विदेशी मुद्रा, मनी ट्रांसफर, मल्टी-करेंसी ट्रैवल कार्ड, डिजिटल पेमेंट, वॉलेट सेवाएं और बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि कंपनी केवल सेवाएं ही नहीं दे रही, बल्कि स्थानीय समुदाय के साथ साझेदारी भी स्थापित कर रही है। इसके तहत सीएसआर पहल के अंतर्गत जौनपुर के मियापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में आरओ वॉटर प्यूरिफायर और स्कूल बैग वितरित किए गए।

विजमोनी के बारे में:

विजमोनी, जिसे पहले यूनिमोनी के नाम से जाना जाता था, एक एएनबीएफसी और एडी-ढ्ढढ्ढ लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सेवा प्रदाता है। देशभर में इसकी 300 से अधिक शाखाएं संचालित हैं। यह कंपनी गोल्ड लोन, विदेशी मुद्रा विनिमय, धन प्रेषण, यात्रा कार्ड, डिजिटल भुगतान, वॉलेट और बीमा जैसी सेवाएं प्रदान करती है। विजमोनी वैश्विक फिनटेक कंपनी विज फाइनेंशियल का हिस्सा है, जो तकनीक आधारित सुरक्षित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराती है।

Share Now...