Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवालीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच बराबर का...

वालीबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन गोरखपुर और आजमगढ़ के बीच बराबर का मुकाबला

  • सिक्का उछालकर हुआ फैसला, गोरखपुर बनी विजेता

खुटहन। गजराज सिंह इण्टर कालेज जमुनिया में आयोजित दो दिवसीय डे- नाइट प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में फाइनल का मुकाबला एनपीआर गोरखपुर और कटौली आजमगढ़ के बीच बहुत ही रोचक रहा। दोनों के बीच बेस्ट ऑफ थ्री के सेट पर कराई गई भिड़ंत में एक-एक मैच लगभग घंटे भर चले। दोनों टीमों ने एक एक मैच जीत कर बराबरी कर लिया। फाइनल मैच भोर के चार बजे तक चलता रहा। दोनों का स्कोर 13-13 पर स्थिर रहा। बस सर्विस चेंज होती रही। कड़ाके की ठंड के चलते आयोजकों ने सिक्का उछाल विजेता घोषित करने का फैसला किया। खिलाड़ियों की रजामंदी पर सिक्का उछाला गया। जिसके आधार पर गोरखपुर की टीम को विजेता घोषित कर दिया गया। आयोजक उदयभान मौर्या ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सेमीफाइनल में एनपीआर गोरखपुर की टीम ने मुरादाबाद तथा कटौली आजमगढ़ ने लखनऊ को पराजित कर फाइनल में जगह पक्की कर लिया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच का उद्घाटन सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाते हुए किया। उन्होंने कहा कि खेल से जहां शरीर स्वस्थ और मन प्रसन्न रहता है, वहीं आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा भी मिलता है। प्रतियोगिता के निर्णायक अंशुमान सिंह, लालप्रताप यादव, बाबूलाल और दानिश खां तथा कमेंट्री विकास सिंह, धर्मेन्द्र यादव, सुभाष चन्द्र यादव ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, वेदप्रकाश सिंह, सपा के जिला अध्यक्ष राकेश मौर्या, सुरेंद्र बिंद, अतुल सिंह, बसन्तलाल मौर्या, आदि मौजूद रहे।