Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरवांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिऱफ्तार

वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिऱफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। सोमवार को स्थानीय पुलिस द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 175/2023 धारा 323, 354, 452 भारतीय दंड विधान व 7/8पाक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई कर पुलिस द्वारा अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया गया। बतौर पुलिस सोमवार को पुलिस क्षेत्र भ्रमण कर रही थी उसी दौरान थाना क्षेत्र का समोधपुर गांव निवासी डैलू सिंह ऊर्पâ विशाल सिंह पुत्र त्रिलोकी सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।  मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय के लिए कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र राय और हमराही हेड कान्सटेबल शशांक शेखर गुप्ता शामिल रहे।