जौनपुर धारा,जौनपुर। टीडी कॉलेज में पंच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.राम आसरे सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन तथा झण्डारोहण के उपरान्त सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान का परिश्रम भविष्य का आधार है, रोवर्स रेंजर्स स्काउट गाइड निरंतर क्रियाशील रहे और कौशलों का विकास करते रहें। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा ने विभाग की विविध उपलब्धियां से अवगत कराते हुए पांच दिवसीय रोवर्स रेंजर्स की विविध पहलुओं के बारे में अवगत कराया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रोवर रेंजर्स कमिश्नर प्रो.अजय कुमार दुबे ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और विद्यार्थियों के चरित्र, स्वास्थ्य, कौशल विकास के साथ सेवा की भावना के विकास द्वारा एक योग्य नागरिक बनाना है। प्रो.रीता सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड समाज एवं राष्ट्र के प्रति जागरूक बनाना है। इस अवसर पर प्रो.श्रद्धा सिंह, डॉ.अरविंद कुमार सिंह, डॉ.प्रशांत कुमार पांडेय, डॉ.सीमांत राय, डॉ.वैभव सिंह, डॉ.सुलेखा सिंह आदि उपस्थित रहें। प्रशिक्षक राकेश कुमार मिश्रा, नितेश प्रजापति एवं खुशबू ने मार्च पास्ट, गांठबंधन, किम्स गेम, नाट्य और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान किया। स्काउट और गाइड ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आभार डॉ.वैभव सिंह ने किया।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
वर्तमान का परिश्रम भविष्य की सफलता का आधार : प्राचार्य

Previous article

