Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरलोक कलाओं से संरक्षित होती है भारतीय संस्कृति - रमेश सिंह

लोक कलाओं से संरक्षित होती है भारतीय संस्कृति – रमेश सिंह

  • विधायक ने की सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये निधि से मंच बनवाने की घोषणा

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला विकासखंड स्थित अमारी गांव में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित अवधी लोक संगीत एवं कला का तीन दिवसीय महोत्सव सर्वांगीण विकास सेवा अकादमी के सौजन्य से प्रारंभ हुआ। महोत्सव में प्रथम दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अंचल में अवधी लोक संगीत एवं कला के आयोजन एवं संरक्षण से हीं हमारी संस्कृति और प्राचीन परम्परायें संरक्षित हैं। आज के परिवेश में विलुप्त हो रहे  कजरी, सोहर, बिरहा आदि लोकगीतों को संरक्षित करने की आवश्यकता है। महोत्सव में विशिष्ट अतिथि की प्रेरणा से विधायक ने अपने निधि सें मंच बनवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चन्द्र तिवारी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि लोक रंग महोत्सव कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति का डंका बज रहा है। लोक महोत्सव के माध्यम से भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही अपनी विरासत को आने वाली पीढ़ी को प्रदान कर रहे है। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ ने कहा कि लोकगीत लोकजीवन का दर्पण है। लोकगीतों में लोकमानस की सहज अभिव्यक्ति के साथ साथ हमारी सामाजिक परम्परायें भी जीवन्त हो उठती है।  लोककलाओं के संरक्षण में सर्वांगीण विकास अकादमी संस्थान के अध्यक्ष पं. दयाशंकर पाण्डे तथा सचिव इंदु प्रकाश मिश्र का प्रयास सराहनीय है। महोत्सव में अम्बेडकर नगर से पधारे प्रतिमा यादव के सांस्कृतिक दल के लोक कलाकारों ने लोकगीत एवं नृत्य की अनुपम प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में प्रतिमा यादव ने कइसे खेलइ जइबू सावन में कजरिया व मैं फिरू श्याम तेरे नाम की जोगन बनके की अपूर्व प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभेर कर दिया। प्रदेश की राजधानी से ही आये हुए जादूगर सुरेश ने संयुक्त रूप से अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए बंगाल का काला जादू दिखा कर उपस्थित लोगों को सम्मोहित कर लिया। क्षेत्रीय कलाकारों में गायक कार्यक्रम के प्रभारी ब्रजेश पांडेय, लालता प्रसाद विश्वकर्मा, प्रिन्स, दिलीप, विजय, सौरभ पाण्डेय, गौरव पाण्डेय, अंकित आदि ने अपने -अपने लोक संगीत एवं कला के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दया शंकर पाण्डेय तथा संचालन इन्द्र कुमार ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार सचिव इन्दु प्रकाश मिश्र ने व्यक्त किया। महोत्सव में अध्यक्ष द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उमाकांत पाण्डेय, इन्द्रमणि पाण्डेय, दिलीप श्रीवास्तव, रीजन सिंह, अज्जू तथा भारी संख्या में लोकसंगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Share Now...