― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलूटपाट व भ्रष्टाचार का अड्डा बना सरकारी अस्पताल : कॉग्रेस

लूटपाट व भ्रष्टाचार का अड्डा बना सरकारी अस्पताल : कॉग्रेस

जौनपुर। सरकारी अस्पताल लूटपाट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना है, गरीबो को समुचित इलाज मिलना मुश्किल हो गया है, सरकार जानबूझकर निजी अस्पतालों को बढ़ावा दे रही है। उक्त बातें सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने आयोजित धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सीएमओ कार्यालय के घेराव के दौरान कही। उन्होने  धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि सीएमओ कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, टीबी हास्पीटल के उच्चीकरण के नाम पर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। सिरकोनी में मनमोहन सिंह की सरकार में स्थापित ट्रामा सेंटर महज शो पीस बन कर रह गया है। यहां तैनात चिकित्सक हमेशा गायब रहते हैं, ग्रामीण क्षेत्रों के सभी प्राथमिक और सामुदायिक अस्पतालों में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। झोलाछाप चिकित्सकों के कारण बहुत से मरीजों की मौत हो जा रही है, जिले में बिना मानक के चल रहे प्राइवेट अस्पताल लूटपाट का अड्डा बन गये है। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग सरकारी व स्नो का बिना टेंडर जारी हुए तकरीबन दो सौ वाहनों का संचालन मनचाहे तरीके से किया जा रहा है, जौनपुर के सरकारी अस्पतालो मे खाद्य आपूर्ति, भोजन और सफाई का ठेका पिछले दो तीन वर्षो से एक ही फर्म को मनमाने तरीके से दिया जा रहा है। बहुत से स्वास्थ्य कर्मी वर्षों से एक ही जगह पर जमे हुए हैं। इस मौके पर विनय तिवारी, शिव मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, शेर बहादुर सिंह, देवेन्द्र मिश्रा, राजीव निषाद, कृष्णचंद निषाद, उस्मान अली, विजय बहादुर यादव, जब्बर अली सलमानी, अनिल सोनकर,आरिफ सलमानी, इरशाद खान, पुष्पा देवी, संतोषी देवी, राजकुमार मौर्या,ललित चौरसिया, अभिनव सिंह, इकबाल हुसैन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share Now...