Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलूट के माल के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार

लूट के माल के साथ आधा दर्जन गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूं थाने की पुलिस ने आधा दर्जन लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की स्कूटी, मोबाइल, नकदी व घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साइकिल बरामद करने का दावा किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार ने बताया है कि कल रात रजमलपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से लूट की संपत्ति बरामद की गयी। अभियुक्तों द्वारा ओलेक्स ऐप पर गाड़ी बेचने का झांसा देकर ग्राहकों को बुलाकर लूट किया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों में धर्मेन्द्र प्रजापति पुत्र रामजतन प्रजापति निवासी ग्राम तरसड़ा थाना फूलपुर वाराणसी, अंकित गौतम पुत्र रामआसरे गौतम निवासी औरैला, मडियाहूँ, जौनपुर, आसुतोष गौतम पुत्र कक्कू गौतम निवासी मो. परमानन्दपुर थाना कोतवाली, शनि गौतम पुत्र रामविलास गौतम ग्राम ताजुद्दीनपुर थाना मडियाहूँ, सोनू गौतम पुत्र केशरी प्रसाद गौतम निवासी कुत्तूपुर थाना मडियाहूँ, राकेश प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति निवासी मो.नासही थाना जफराबाद के पास से लूट की स्कूटी और मोटर साइकिल बरामद किया गया है।