Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeमनोरंजनलियोनेल मेसी के कमाल से रंग में लौटी अर्जेंटीना, मैक्सिको को 2-0...

लियोनेल मेसी के कमाल से रंग में लौटी अर्जेंटीना, मैक्सिको को 2-0 से दी मात

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एक बार फिर लियोनेल मेसी का जादू देखने को मिला है. शनिवार की देर रात को मैक्सिको के खिलाफ हुए मैच में अर्जेंटीना ने 2-0 से जीत हासिल की और यहां कप्तान लियोनेल मेसी की कलाकारी देखने को मिली जिन्होंने अपनी टीम के लिए पहला गोल दागा था. उनके अलावा युवा प्लेयर एन्ज़ो फर्नांडिज ने भी अर्जेंटीना के लिए गोल किया और अपनी टीम की जीत पक्की कर दी.

अर्जेंटीना के लिए यह जीत काफी जरूरी थी, क्योंकि पिछले मैच में सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हरा दिया था जिसे फुटबॉल इतिहास के बड़े उलटफेर में से एक माना गया. ऐसे में राउंड ऑफ 16 की रेस में रहने के लिए अर्जेंटीना के लिए यहां पर जीत जरूरी थी और 2-0 की जीत ने यही कमाल कर दिया.

अर्जेंटीना बनाम मैक्सिको (2-0)
•    लियोनेल मेसी- 64 मिनट
•    एन्ज़ो फर्नांडिज- 87 मिनट

अर्जेंटीना के लिए यहां जीत कितनी जरूरी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने अपने स्क्वॉड में कुल 5 बदलाव किए थे. मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने अपने गेम को बढ़ाया और लीजेंड लियोनेल मेसी ने अपना कमाल दिखाया. मेसी के लिए यह मैच काफी स्पेशल था, क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप में यह लियोनेल मेसी का 21वां मैच था. इसी के साथ उन्होंने अर्जेंटीना के ऑलटाइम ग्रेट डिएगो माराडोना के 21 मैच के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. साथ ही वर्ल्ड कप में यह लियोनेल मेसी का 8वां गोल था. पहले हाफ में मैक्सिको ने मेसी को बांधकर रखने की कोशिश की, लेकिन दूसरे हाफ में वह उन्हें नहीं रोक पाए.  अर्जेंटीना के ग्रुप की बात करें तो वह ग्रुप-सी में है, जिसमें वह अभी दूसरे नंबर पर है. अर्जेंटीना ने दो मैच खेले हैं, इनमें एक में जीत और एक में हार मिली है. अर्जेंटीना के कुल 3 प्वाइंट हैं जबकि ग्रुप में पोलैंड चार प्वाइंट के साथ टॉप पर है.