― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलावारिस घायल पड़े अधेड़ को नागरिकों ने पहुंचाया अस्पताल

लावारिस घायल पड़े अधेड़ को नागरिकों ने पहुंचाया अस्पताल

जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित आम के बगीचे में पिछले 20 दिनों से लावारिस और गंभीर रूप से घायल पड़े एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति को मंगलवार को स्थानीय नागरिकों ने एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार कन्नौजिया ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्रीय नागरिकों जितेन्द्र सिंह, राजेश यादव, प्रदीप सिंह, नीरज मौर्या, आलम और लल्ला यादव ने बताया कि उक्त अधेड़ पिछले 20 दिनों से आम के बगीचे में पड़ा हुआ था। उक्त अधेड़ के शरीर और एक पैर में गंभीर घाव था। घाव में कीड़े भी पड़ गए थे। वह चल फिर नहीं पा रहा था। बदबू के कारण लोग उसके पास जाने से कतराते थे।

Share Now...