Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलापता किशोरी की नहर में मिली लाश

लापता किशोरी की नहर में मिली लाश

  • पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। मंगलवार शाम घर से लापता हुई क्षेत्र के बासूपुर गांव निवासिनी एक किशोरी की लाश गुरुवार को समसुद्दीनपुर गांव के पास नहर में पुलिया के पास पायी गई। लाश पाए जाने की खबर पर किशोरी के परिजनों समेत पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बासूपुर गांव निवासिनी आरती 17 पुत्री श्रीराम विंद मंगलवार देर शाम बिना किसी को कुछ बताए घर से लापता हो गई। काफी समय तक जब उसकी घर वापसी नहीं हुई तो परिजन सम्भावित जगहों पर उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। इसी बीच गुरूवार सुबह क्षेत्र के समसुद्दीनपुर गांव के पास नहर में पुलिया के पास एक किशोरी की लाश पाए जाने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पर किशोरी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लाश देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी की पहचान छत्तीस घंटे पूर्व से लापता आरती के रूप में हुई। थोड़ी ही देर बाद थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी दलबदल के साथ मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में ले लिया। परिजनों की मानें तो किशोरी लगभग एक साल से मानसिक तौर पर बीमार चल रही थी, जिसका उपचार वाराणसी में चल रहा था। मृतका पांच बहनों में चौथे स्थान पर थी। इसके अलावा उसके तीन भाई भी हैं। बहरहाल पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।