Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलक्ष्य के साथ पढ़ाई व समय का करें सदुपयोग

लक्ष्य के साथ पढ़ाई व समय का करें सदुपयोग

  • राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मेधावियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को शनिवार को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र एक-एक नम्बर के महत्व को समझे, अभी जीवन में तमाम परीक्षाओं से गुजरना होगा। वैसे तो जीवनपर्यंत मंजिल के लिए संघर्ष करना होगा। इस सफलता को बनाये रखें। बड़ों तथा सीनियरों से सलाह अवश्य लेते रहें। उन्होंने कहा कि ऐसे उदाहरण मिलते है कि मेधावी छात्र ऊपर जाने के बाद नीचे आ जाते है इसका कारण अतिआत्मविश्वास का होना है। लक्ष्य के साथ पढ़ाई व समय का अवश्य सदुपयोग करें। इस दौरान 94.83 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र आयुष यादव, 93.87 प्रतिशत खुशी यादव, 93.33 शुभम यादव, 90.83 अंश यादव, 90.66 प्रिंस मौर्या, 90.5 चाहत, 90.16 प्रिंस, 90 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली कुमकुम सोनी को मेडल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल, निदेशक पारुल जायसवाल ने सभी को कामयाबी की बधाई देते हुए शुभकामना व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक त्रिवेणी चौहान, सुनील यादव, श्रीराम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सुरेश यादव आदि मौजूद रहे।