― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरलकी थापा ने ठाकुर जल्लाद पहलवान को किया चित

लकी थापा ने ठाकुर जल्लाद पहलवान को किया चित

  • दंगल का हुआ आयोजन, भीषण ठंड में भारी संख्या पहुंचे लोग
  • महिला पहलवानों ने की जोर आजमाइश

जौनपुर धारा, खेतासराय। क्षेत्र के उसरहटा स्थित आजाद रेलवे क्रासिंग के समीप मंगलवार की दोपहर दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे गैर प्रान्तों से आये हुए पहलवानों ने हिस्सा लिया। भीषण ठंड में कुश्ती देखने के लिए देर शाम तक लोग जमे रहे। उद्घाटन मुकबला जौनपुर के भेलू पहलवान व दिल्ली के सोनू पहलवान के बीच कुश्ती हुई जिसमें टक्कर के बाद मुकाबला बराबर का हो गया। दूसरा मुकाबला काठमांडू नेपाल से आये पहलवान लकी थापा व हरियाणा से आये हुए जल्लाद पहलवान से सीधी टक्कर हुई जिसमें कड़ा मुकाबला देते हुए थापा ने जल्लाद पहलवान की चित कर खूब वाहवाही लूटी। वहीं महिला पहलवानों ने भी अपना करतब दिखाया। कानपुर से आयी महिला पहलवानों की टक्कर सोनीपत हरियाणा की पहलवान ब्यूटी से टक्कर हुई जिसमें हरियाणा की पहलवान ने कानपुर की पहलवान को पटखनी दी और मुकाबला अपने नाम किया। इसी क्रम में कश्मीर से आये रियाजुद्दीन पहलवान का मुकाबला काशी के गोपी पहलवान के बीच हुआ जिसमें कश्मीरी पहलवान ने कांटे का मुकाबला अपने नाम किया। एक से बढ़ कर एक मुकाबला दर्शकों को देखने को मिला। भीषण ठण्ड में देर शाम तक दर्शक कुश्ती देखने के लिए डटे रहे। दंगल का उद्घाटन सपा नेता सैय्यद उरूज ने फीता काटकर अखाड़े के दोनों पहलवानों को हाथ मिलाकर किया। इस अवसर पर मिर्जा अजफर बेग, प्रधान नदीम अहमद, नोमान अहमद, खुर्शीद अनवर खान, वसीम अहमद चेयरमैन, सरफराज अहमद, अबु सहमा, गुफरान अहमद, प्रधान मो. खालिद आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दंगल के आयोजक कमाल खान ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Share Now...