जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा बाजार के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर बुधवार की दोपहर ट्रक व रोडवेज बस में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें एक 8वर्षीय बालक समेत चार अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि बुधवार दोपहर हल्की बारिश के दौरान जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर रोडवेज बस शाहगंज से सवारी लेकर जौनपुर आ रही थी कि कोइरीडीहा बाजार के पास जौनपुर की तरफ से आ रही एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बस पर सवार एक 8वर्षीय बालक श्रेष्ठ श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गया चार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोट आ गई। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास लोग जुट गए। लोगो को आते देख मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। लोगों ने बस में सवार घायलो को निजी चिकित्सालय ले जाकर इलाज कराया। बस चालक का दिलीप कुमार का आरोप है ट्रक चालक नशे मे ट्रक चला रहा था। जिसके कारण हादसा हुआ। फिलहाल बस चालक के सूझबूझ की लोगों ने सराहना की। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुड़ गई। सरायख्वाजा थाना क्राइम इंस्पेक्टर शेषनाथ शुक्ला ने कहां कि घटना की जानकारी संज्ञान में है। जांच पड़ताल की जा रही है, कोई घायल नहीं हुआ है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
रोडवेज बस व ट्रक में जोरदार टक्कर बाल-बाल बचे यात्री



