जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा एवं चेयरमैन को-ऑपरेटिव जौनपुर धनन्जय सिंह द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स रैली को हरी झंडी दिखाकर कृषि भवन प्रांगण से रवाना किया गया। रैली लगभग 10 किमी का रास्ता तय किया गया। जो कृषि भवन जौनपुर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए कृषि भवन प्रांगण में समाप्त हुई। वर्ष 2023 अंतराष्ट्रीय मीलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। जिले में मीलेट्स की खेती को प्रोत्साहन हेतु सरकार मीलेट्स का निःशुल्क मिनीकिट बीज वितरित कराकर किसानों को प्रोत्साहित कर रही है। जनपद में एफपीओ के किसानों को जागरूक करके क्लस्टर में लगभग 10 हजार हेक्टेयर में मीलेट्स की खेती कराई गई है। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिये एमएसपी पर क्रय केंद्र खोले जाएंगे। मूल्य सम्बर्धन के लिए प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कराने की प्रकिया चल रही है। इस मौके पर उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, एफपीओ के सीईओ रामदुलार सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
रैली निकालकर किसानों को किया प्रोत्साहित

Previous article


