Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुररेलवे ट्रेक के किनारे खेत मे मिला युवक का शव

रेलवे ट्रेक के किनारे खेत मे मिला युवक का शव

जौनपुर धारा,जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना रेलवे स्टेशन के समीप खेत में एक युवक का शव मिला है। सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण जब खेत की ओर गए, तो उन्होंने शव के पास कुत्तों को खड़े देखा। नजदीक जाकर देखा तो एक युवक का शव पड़ा था। मृतक ने सफेद टी-शर्ट और काला पैंट पहन रखा था। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद अंचल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को देखने से यह दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। लगभग दो घंटे की जांच के बाद एक राहगीर ने शव की पहचान की। मृतक की पहचान जंघई के पास मोलनापुर निवासी लाल मनी सरोज के पुत्र रोहित कुमार सरोज के रूप में हुई। रोहित की उम्र 32वर्ष थी और वह मानसिक रोग से पीड़ित था। उसका इलाज चल रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share Now...