‘बिग बॉस 14’ फेम राहुल वैद्य और एक्ट्रेस दिशा परमार ने अपनी बेटी का नामकरण आखिर कर ही दिया है। 20 सितंबर को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्ट्रेस मां बनी थीं। और अब इन्होंने 55 दिन बाद अपनी लाडली का नाम रखा है। कपल ने नामकरण सेरेमनी रखी थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
दिशा परमार और राहुल वैद्य ने अपनी बेटी का नाम नव्या रखा है। 20 अक्टूबर को एक्ट्रेस बेटी के जन्म के एक महीने पूरे होने का जश्न मना रही थीं। उसके साथ अब तक दोनों ने भतेरी फोटोज शेयर की होंगी लेकिन शक्ल नहीं दिखाई है। 20नवंबर को वह दो महीने की होगी। मगर उसके पहले इनके दोस्त भी बेटी से मिलने के लिए बेहद एक्साइटेड थे। नामकरण सेरेमनी में दिशा परमार ने ऑरेंज और पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। वहीं राहुल शेरवानी में नजर आ रहे थे। वहीं बेटी को भी मैचिंग प्रâॉक और हेडबैंड बो पहनाया गया था।कपल ने बेटी को नामकरण के लिए तैयार किए गए खास झूले में बिठाया था, जिसकी फोटो सामने आई है। बेटी के नाम का मतलब भी बहुत प्यारा है। कहा जाता है कि नव्या माने सुंदर लड़की जो तारीफ के लायक होती है। इसके पहले राहुल वैद्य ने बताया था कि वह कैसे बेटी के कारण रातभर सो नहीं पाते। उनकी रातों की नींद उड़ गई है। पपाराजी से बात करते हुए कहा था, ‘बेटी बहुच अच्छी है। उसने खेलना शुरू कर दिया है और हमें पूरी रात बिल्कुल सोने नहीं देती है। हालांकि मुझे तो फिर भी सोने का मौका मिल जाता है लेकिन दिशा को तो कतई नहीं मिलता।



