Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया वन विहार  संग सहभोज कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया वन विहार  संग सहभोज कार्यक्रम

शाहगंज। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में सैकड़ो स्वयंसेवकों द्वारा श्री राम शाखा पक्का पोखरा पर वन विहार  संग सहभोज का कार्यक्रम विभाग बौद्धिक प्रमुख मनोज जी की उपस्थिति में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। उन्होंने कहा कि संघ समाज में पंच परिवर्तन के माध्यम से अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण का बोध तथा नागरिकों के कर्तव्य है। संघ परिवार प्रतिवर्ष ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक करता रहा है। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहते हैं। इस अवसर पर सह नगर संघचालक रामजी, नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद, सह नगर कार्यवाह विनय, मुकेश, व्यवस्था प्रमुख रूपेश, एवं नगर के सैकड़ो सम्मानित विशिष्ट जन उपस्थित रहे।