― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय सेविका समिति ने किया पथ संचलन

राष्ट्रीय सेविका समिति ने किया पथ संचलन

  • ढोल नगाड़े व तिरंगे झंडे के साथ हुआ पूरा नगर भ्रमण

जौनपुर धारा, मछलीशहर। राष्ट्रीय सेवक संघ की महिला इकाई राष्ट्रीय सेविका समिति ने बुधवार दोपहर पूरे नगर में पथ संचलन किया। नगर के एसएम पब्लिक स्कूल में आरएसएस के महिला इकाई का पाँच दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन चल रहा है। बुधवार पाँचवे दिन महिला इकाई द्वारा नगर के सुजानगंज चौराहे से बरईपार चौराहा, रोडवेज, चुंगी चौराहा, सरस्वती नगर, मंगल बाजार, सब्जी मंडी, सराय, शादिगंज, मुंगराबादशाहपुर चौराहा होते हुए पुन: उसी चौराहे तक पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान महिला इकाई ने बड़े बड़े ढोल नगाड़े की धुन के साथ तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की तस्वीर के साथ पथ संचलन किया। पथ संचलन के दौरान महिला इकाई की डॉ. सुशीला गुप्ता, डॉ. अर्चना शुक्ला, आशा मौर्य, सुमन, किरन सहित सैकड़ों महिला स्वयंसेवी मौजूद रहीं। वहीं पुरुष इकाई के ओम प्रकाश, डा. सुनील गुप्ता, राजेश उमर वैश्य, अरविंद गुप्ता समेत दर्जनों स्वंय सेवक मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से तिराहे पर ही प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने वाहनों का आवागमन रोक स्वंय पुलिस फोर्स के साथ पथ संचलन पूर्ण करवाया।

Share Now...