जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाणी रंजन अग्रवाल के निर्देशन तथा प्रशान्त कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सचिव की देखरेख में जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। विभिन्न न्यायालयों में लम्बित 2586 एवं राजस्व न्यायालयों तथा प्रशासन के अन्य विभागों के 61816 सहित कुल 64402 मामलों का निस्तारित हुआ तथा समझौता राशि कुल 114518218 रुपये की हुई। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण भूदेव सिंह गौतम द्वारा क्षतिपूर्ति के 102 मुकदमें लगाये गये जिनमें से 102 मामलों का निस्तारण कराते हुए कुल 62519823 रुपये की धनराशि क्षतिपूर्ति याचीगण को दिलायी गयी। पारिवारिक न्यायालयों द्वारा 164 मुकदमों को निस्तारित किया गया जिसमें सायला को मु. 10334500 की समझौता राशि प्रदान करायी गयी। न्यायालय विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट द्वारा विद्युत से सम्बन्धित कुल 43 वाद निस्तारित किये गये। विभिन्न मजिस्टेढ्ढट न्यायालयों द्वारा 2038 शमनीय फौजदारी वादों को निस्तारित किया गया जिनमें 886460 का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। एनआई एक्ट के 5 मामलें तथा अन्य प्रकार के 118 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल न्यायालय द्वारा कुल 116 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें उत्तराधिकार के मामलों में मु. 5640677 रुपए का प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। प्री-लिटिगेशन स्तर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग द्वारा भी मामलों का निस्तारण कराया गया, जिसमें राजस्व न्यायालयों फौजदारी के 27043 वादों, राजस्व के 405 वाद, अन्य प्रकार के 33766 एवं नगर पालिका द्वारा जलकर से सम्बन्धित 35 वादों, विद्युत बिल से सम्बन्धित 18 वादों मामलों का निस्तारण किया गया। बैंक फाइनेंस कम्पनी एवं बीएसएनएल आदि के रिकवरी से सम्बन्धित 546 प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारित किये गये तथा जिसमें मु. 35033768 रुपये का समझौता किया गया। कुल 64402 मामलों का निस्तारण किया गया जिसमें कुल 114518218 रुपये की धनराशि पर समझौता किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अपर प्रधान न्यायाधीशगण, समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत तथा अन्य समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 22-04-2026
" Jaunpur Dhara E-Paper 22-04-2026 जौनपुर जिले का विश्वसनीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र 'जौनपुर धारा' (Jaunpur Dhara) अब आपके मोबाइल पर भी उपलब्ध है।...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 64402 मामलें निस्तारित

Previous article
Next article


