Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

  • फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना अन्तर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में रंगोली, मेहंदी, पोस्टर प्रतियोगिता द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। आभार प्रदर्शन प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने किया। मुख्य अतिथि ने सम्बोधन में छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। कहा युवा पीढ़ी देश का भविष्य हैं। ये जागरुक हो गये तो लोकतंत्र मजबूत होगा। छात्रों को आह्वान किया कि लोगों के बीच जा मतदान हेतु प्रेरित करें। वहीं छात्रों को मतदान हेतु शपथ दिलाया गया। इस दौरान सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक मुहम्मद शाहिद नईम, महाविद्यालय के उप प्रबन्धक मुहम्मद राशिद, अखलाक अहमद, डा. इमरान अहमद, प्रवक्ता डा. निजामुद्दीन, डा. राकेश सिंह, डा. अनामिका पांडेय, सूर्य प्रकाश यादव, डा. शिव प्रसाद यादव, डा. धर्मेन्द्र कुमार, डा. भाष्कर तिवारी, पियूष श्रीवास्तव, ओम प्रकाश चौरसिया के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ वकार अहमद ने तेलावते कलामे पाक से किया। स्वागत गीत मो. शहनवाज ने प्रस्तुत किया। छात्र अब्दुर्रहमान, मो. सैफ, आराधना चौरसिया, जिÞयाद, मुजम्मिल आदि ने भाषण एवं गीतों के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता रियाज अहमद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डा. अमित कुमार गुप्ता ने किया।

Share Now...