Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरराम जन्म होते ही लगा जय श्रीराम का जयकारा

राम जन्म होते ही लगा जय श्रीराम का जयकारा

जौनपुर। नगर के हुसेनाबाद मोहल्ले में श्रीराम रामलीला समिति द्वारा आयोजित ऐतिहासिक रामलीला मंचन का शुभारंभ शनिवार की रात धूमधाम से हुआ। प्रथम दिन मोहल्ले के कलाकारों ने नारद मोह, श्रीराम जन्म और ताड़का वध जैसे प्रसंगों का सजीव मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रामलीला का आगाज मंगलाचारण व नारद मोह प्रसंग से हुआ। मंच पर नारद जी के मोहजाल और भगवान विष्णु के माया प्रपंच को कलाकारों ने जिस अद्भुत ढंग से प्रस्तुत किया, उसे देखकर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। इसके बाद राम जन्म प्रसंग का मंचन हुआ। अयोध्या नगरी में भगवान श्रीराम के अवतरण के दृश्य ने पूरे माहौल को राममय बना दिया। रामलला के जन्म पर बज रहे भजन और ढोल-नगाड़ों की धुन से पूरा पंडाल भक्तिरस से सराबोर हो उठा। रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह रामलीला पिछले 82 साल से लगातार आयोजित हो रही है और नगर की सांस्कृतिक धरोहर बन चुकी है। इस आयोजन में मोहल्ले के विभिन्न वर्गों के लोग कलाकार की भूमिका निभाकर परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।