Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरराधेरमण निर्विरोध बनाए गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष

राधेरमण निर्विरोध बनाए गए व्यापार मंडल के अध्यक्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। उद्योग व्यापार मण्डल की चुनावी बैठक शहर के एक प्रतिष्ठित हाेटल पर जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ-साथ जौनपुर में भी चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। उसी कड़ी में जौनपुर का चुनाव आयोजित है, जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा की नगर के सभी व्यापारी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। उपस्थित व्यापारियों ने 2020 से लेकर 2024तक नगर अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के कार्यों की प्रशंसा किया। जिला उपाध्यक्ष अरशद कुरैशी ने अध्यक्ष पद के लिए राधेरमण जायसवाल का नाम प्रस्तावित किया। जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव के साथ उपस्थित सभी व्यापारियों ने प्रस्ताव का समर्थन किया। जिलाध्यक्ष ने नगर अध्यक्ष पद के लिए राधेरमण के नाम की घोषणा किया। इसी कड़ी में नगर महामंत्री के पद पर नगर अध्यक्ष ने महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि और नगर कोषाध्यक्ष पर अनिल वर्मा के नाम की घोषणा किया। सभा में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि ने पूरे प्रदेश में हो रहे चुनाव के नियम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया और नई टीम को बधाई देते हुए अपना पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवा आशीष गुप्ता ने व्यापारियों को एक दूसरे के लिए सहयोग करने के लिए तत्पर रहने के लिए कहा और नई टीम को माल्यार्पण कर बधाई दिया। सभा को जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, अरुण त्रिपाठी, सुरेंद्र सिंघानिया, श्यामचंद्र अग्रहरी, संजीव यादव, रामकुमार साहू, विमल भोजवाल, सुरेंद्र प्रधान आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। बैठक में अमर जौहरी, राकेश जायसवाल, संतोष साहू, संदीप पाण्डेय, सरदार रंजीत सिंह, शिव कुमार साहू, संजय जाटवानी, हफीज शाह, विजय अग्रहरी, यशवंत साहू, नीरज शाह, हेमंत जायसवाल, गुलजारीलाल गुप्ता, रत्नेश सिंह, रोशी सोनकर बॉबी, डीके अग्रहरि, अरविन्द जायसवाल, अभिषेक सेठ, अमितोष गुप्ता, अज्जू अग्रहरि, अजय देवा, संतोष अग्रहरि, मुन्ना मौर्य, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अध्यक्ष संतोष अग्रहरि ने किया। आए हुए सभी व्यापारियों का आभार जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने व्यक्त किया।